भारत और विदेशों से दिग्गज उद्योगपति इकट्ठा होंगे*
*पुरस्कार समारोह 10 सितम्बर को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे मुख्य अतिथि और शहरी विकास, आवास और स्थानीय निकाय राज्य मन्त्री ( स्वतन्त्र प्रभार ) झाबर सिंह खर्रा करेंगे अध्यक्षता*
नई दिल्ली/जयपुर । भारत और विदेशों के दिग्गज उद्योगपति आगामी सात से ग्यारह सितम्बर 2026 को राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में इकट्ठा होंगे और अपनी कुल देवी "दादी जी "के मन्दिर में विशेष अनुष्ठान करेंगे। पुरस्कार समारोह 10 सितम्बर को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मुख्य अतिथि और शहरी विकास, आवास और स्थानीय निकाय राज्य मन्त्री ( स्वतन्त्र प्रभार ) झाबर सिंह खर्रा समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
श्री शक्ति गोयनका ट्रस्ट कोलकत्ता द्वारा आयोजित किये जाने बाले इस *गोयनका संगम- 2026* के दौरान भारत और विदेशों में बसे गोयनका समुदाय के उद्योगपति अपने परिवार के साथ चार दिन तक अपने पैतृक गांव फ़तेह पुर-शेखावाटी में अपनी कुल देवी "दादी जी "के मन्दिर में विशेष अनुष्ठान और पूजा अर्चना करके आराध्य देवी का आशीर्वाद ग्रहण करेंगे ।
इस संगम में ज़ी समूह के चेयरमैन सुभाष चन्द्रा, इमामी ग्रुप के को-चेयरमैन आर एस गोयनका, टैली ग्रुप के चेयरमैन भरत गोयनका, पशुपति ग्रुप के चेयरमैन श्री विष्णु गोयनका ,गोल्डन गोयनका समूह के चेयरमैन गिरधारी लाल गोयनका ,टैली सोलूशन्स के चेयरमैन भरत गोयनका , गोल्डी मसाले के डायरेक्टर आकाश गोयनका सहित देश विदेश के दिग्गज उद्योगपति हिस्सा लेंगे। संगम में देश विदेश से ब्यापारिक घरानों के लगभग छह सौ लोग इस संगम में शिरकत करेंगे ।
श्री शक्ति गोयनका ट्रस्ट कोलकत्ता के मैनेजिंग ट्रस्टी सुशील कुमार गोयनका ने बताया कि फ़तेहपुर शेखावाटी में आयोजित होने बाले इस पांच दिवसीय *गोयनका संगम 2026* के चौथे दिन 10 सितम्बर को ब्यापार , समाज सेवा,कला, विज्ञान, खेलकूद ,शिक्षा, साहित्य,स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने बाले "गोयनका समुदाय " के शूरवीरों को पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इसी दिन रात्रि को कृष्णा विजयवर्गीय (कोटा ) द्वारा जागरण ओढ़नी उत्सव का आयोजन किया जायेगा ।
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा 10 सितंबर को इस समारोह के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जबकि राजस्थान के शहरी विकास,आवास और स्थानीय निकाय राज्य मन्त्री ( स्वतन्त्र प्रभार ) झाबर सिंह खर्रा पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलाबा सांसद , विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी भी पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेंगे ।
श्री शक्ति गोयनका ट्रस्ट द्वारा देश की प्रगति में अपना सर्वोच्च स्थान रखने बाले गोयनका परिवार के सदस्यों के लिए वर्ष 2019 में इन वार्षिक पुरस्कारों की शुरुआत की गयी है ।
गोयनका समुदाय की नई पीढ़ी को समृद्ध मारवाड़ी सांस्कृति और परम्पराओं के बारे में शिक्षित करने के लिए पांच दिनों के
दौरान अनेक सामाजिक,धार्मिक,सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं ताकि बह अपने पूर्वजों की जन्म भूमि से भावनात्मक तौर से जुड़ सकें और पारिवारिक परम्पराओं को अपनाएं।
श्री शक्ति गोयनका ट्रस्ट की अवार्ड समिति के चेयरमैन अरुण गोयनका ने सभी योग्य ब्यक्तियों से स्वयं या पात्र ब्यक्तियों को इस अवार्ड के लिए नामांकित करने का अनुरोध किया। यह नामांकन ट्रस्ट की वेबसाइट पर भेजे जा सकते हैं। यह नामांकन 31 जुलाई 2026 तक भेजे जा सकते हैं जबकि पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा सितम्बर 2026 के पहले हफ्ते में की जाएगी
विजेताओं का चयन तीन सदस्य ज्यूरी द्वारा किया जायेगा जिसमे समाज के गण मान्य व्यक्तियों को शामिल किया गया है ।
गोयनका समुदाय का भारतीय उद्योग जगत पर पिछले तीन शताब्दियों से दबदबा रहा है और इन्होने भारत के इलावा अमेरिका, इंग्लैंड, जापान, दुबई, सिंगापुर सहित अनेक देशों के आर्थिक विकास में अथाह योगदान किया है।
इस अबसर पर प्रमुख कथा वाचक पूज्य साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी जी वृन्दावन तीन दिन तक धार्मिक प्रवचन देंगी।
इस दौरान योग साधना ,परिचय मिलन संगोष्ठी,मोटिवेशन आदि सत्र भी आयोजित किये जायेंगे।