वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 'स्वयं (SWAYAM) पोर्टल जागरूकता प्रोग्राम' का आयोजन

( 519 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jul, 26 11:07

वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 'स्वयं (SWAYAM) पोर्टल जागरूकता प्रोग्राम' का आयोजन

उदयपुर। वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, उदयपुर में विद्यार्थियों के लिए 'स्वयं (SWAYAM) पोर्टल जागरूकता प्रोग्राम' का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत सरकार के SWAYAM (Study Webs of Active Learning for Young Aspiring Minds) ऑनलाइन शिक्षण पोर्टल के बारे में जागरूक करना तथा डिजिटल शिक्षा एवं कौशल विकास के अवसरों से परिचित कराना था। 'स्वयं पोर्टल पर देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों द्वारा निःशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जाते हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक दक्षता को बढ़ा सकते हैं।
संगोष्ठी के दौरान  देवर्षि मेहता (नोडल ऑफिसर)ने विद्यार्थियों को 'स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया, विभिन्न ऑनलाइन पाठ्यक्रमों, क्रेडिट ट्रांसफर, प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा डिजिटल शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का नेतृत्व साई तिरुपति यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ देवेंद्र जैन,डिप्टी  रजिस्ट्रार डॉ कनुप्रिया तिवारी, प्रिंसिपल डॉ. विजय सिंह रावत,देवर्षि मेहता एवं डॉ. गीतांजलि शर्मा ने किया। इस अवसर पर  डॉ. चंद्र प्रकाश देखावत, माहेश्वरी पटेल, संदीप चौधरी, तनवीर खान, गिरीराज चारण की उपस्थिति रही।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.