उदयपुर | मुस्कान क्लब के सदस्यों ने शहर के कोलाहल से काफी दूर, सुरम्य वादियों में स्थित श्री तनेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में गुरुवार को पिकनिक आयोजित की।
क्लब के उपाध्यक्ष सूरजमल पोरवाल और के.के. त्रिपाठी ने कार्यकारिणी के अन्य कर्मठ सदस्यों के सहयोग से आयोजित इस पिकनिक में चार बसों द्वारा 200 सदस्यों ने भाग लिया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि श्री तनेश्वर महादेव मंदिर उदयपुर शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर उदयपुर- अहमदाबाद नेशनल हाईवे 48 पर स्थित एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है। यह मंदिर एक छोटी पहाड़ी पर बना है और यहाँ भक्त लोग मन्नत मांगने आते हैं। पिकनिक के सुसंगठित कार्यक्रम में प्रातः अल्पाहार से लेकर अपराह्न भोज के साथ गरबा नृत्य, हाऊजी, गीत -संगीत एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करने के उपरांत पिकनिक समापन किया गया।