महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की जिला स्तरीय बैठक 27 जुलाई को

( 401 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jul, 26 16:07

उदयपुर | सर्वोदय संकल्प शिविर में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उदयपुर जिले की जिला स्तरीय बैठक 27 जुलाई 2026, सोमवार को प्रातः 9:30 बजे महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, "रक्षाबंधन", धानमंडी, उदयपुर में आयोजित की जाएगी।

बैठक का आयोजन जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया जाएगा। बैठक में महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान के स्टेट कोऑर्डिनेटर श्याम सुंदर जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे तथा संगठन के विस्तार एवं आगामी गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

बैठक में संस्थान से जुड़े जिला एवं उपखंड स्तर के प्रशिक्षित साथियों, सक्रिय समाजसेवियों, स्वयंसेवकों तथा गांधीवादी विचारधारा से जुड़े नागरिकों की सहभागिता रहेगी। इस दौरान संगठन सशक्तिकरण, संपर्क एवं संवाद बढ़ाने, अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग, सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका, नियमित एवं स्वैच्छिक कार्यक्रमों के आयोजन, श्रमदान, पदयात्रा, विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप जनहितकारी गतिविधियों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने सभी आमंत्रित साथियों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.