आबकारी आयुक्त नमित मेहता कोटा एवं भरतपुर जोन की वीसी बैठक में करेंगे समीक्षा

( 559 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jul, 26 16:07

आबकारी आयुक्त नमित मेहता कोटा एवं भरतपुर जोन की वीसी बैठक में करेंगे समीक्षा

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता की अध्यक्षता में कोटा एवं भरतपुर जोन के समस्त जिलों की समीक्षा बैठक विडियों काॅन्फ्रेंस के माध्यम से 25 जुलाई 2026 को प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक ली जाएगी। बैठक में राजस्व लक्ष्यों की प्रगति, बकाया वसूली, निरोधात्मक गतिविधियां, मदिरा उठाव, सहित अन्य नीतिगत बिन्दुओं के तहत समीक्षा की जाएगी।
बैठक में कोटा एवं भरतपुर जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी सामान्य, सहायक आबकारी अधिकारी निरोधक दल, आबकारी निरीक्षक एवं प्रहराधिकारी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा ने दी।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.