कृषि महाविद्यालय भीलवाड़ा में डॉ. यादव ने संभाला अधिष्ठाता का कार्यभार

( 452 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jul, 26 17:07

कृषि महाविद्यालय भीलवाड़ा में डॉ. यादव ने संभाला अधिष्ठाता का कार्यभार

उदयपुर।  महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के संगठक कृषि महाविद्यालय भीलवाड़ा के नवनियुक्त अधिष्ठाता डॉ. के. के. यादव ने आज दिनांक 24.07.2026 को विधिवत् रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया साथ ही महाविद्यालय की पूर्व अधिष्ठाता डॉ प्रकाश पंवार ने निदेशक, आवासीय निर्देशन, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के प्रोफेसर कीट विज्ञान, डॉ. के. एल. जीनगर मय स्टाफ, बारानी कृषि अनुसंधान केन्द्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. एल. के. छाता मय स्टाफ, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी. एम. यादव मय स्टाफ ने डॉ. के. के. यादव अधिष्ठाता महोदय का सहृदय स्वागत किया। अधिष्ठाता डॉ. के.के. यादव को अनुसंधान एवं शिक्षण में 21 वर्ष का अनुभव प्राप्त है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिष्ठाता डॉ. के. के. यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा तथा उनका समग्र विकास करना है। साथ ही कृषि महाविद्यालय के विकास को उच्चतम सोपान पर ले जाना है। कृषि महाविद्यालय भीलवाड़ा परिवार ने अधिष्ठाता महोदय डॉ. के. के. यादव को नये कार्यभार ग्रहण करने के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.