अवतार सिंह को ग्रामीण सेवा शिविर में मिला पशु बीमा योजना का लाभ

( 546 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jul, 26 17:07

अवतार सिंह को ग्रामीण सेवा शिविर में मिला पशु बीमा योजना का लाभ

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 65 जीबी में शुक्रवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में अवतार सिंह को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पॉलिसी का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थितजनों ने बताया कि पशुपालकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये पशु बीमा योजना महत्वपूर्ण योजना है। इस दौरान अवतार सिंह सहित 18 पशुपालकों को पॉलिसी वितरित की गई। पॉलिस पाकर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सुखदेव सिंह, गोविंद सिंह, अंग्रेज सिंह, श्योनारायण, अमनदीप सिंह, श्रीमती मंजू, कुलवीर कौर, श्रीमती किशोर कंवर सहित अन्य मौजूद रहे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.