26 वर्षों से चल रहे जल संबंधित कार्यक्रम जल प्रयास के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक स्कूल खेमपुरा के छठवीं कक्षा से दसवीं कक्षा के आठ छात्रों को जल मित्र डॉ पी सी जैन ने जल के बारे में अलग-अलग वीडियो दिखाकर उन्हें जल जानकार बनाकर जल संस्कार की जानकारी दी। अपने घर अपने स्कूल और अपने आसपास और नदी तालाब और कुआ बावड़ी में जल को कैसे बचावे क्योंकि जल बना नहीं सकते तो बचाना ही एकमात्र उपाय है। इसकी तुरंत बाद यह जल जानकारी अपनी अपनी कक्षा में जाकर उन्होंने यह जल जानकारी सारी कक्षा को बताइ ताकि उनके माध्यम से यह जल जानकारी सबको ज्ञात हो सके। इस जानकारी में जल का सदुपयोग, जल स्रोत प्रदूषित न करना, स्थापित वर्षा जल संरक्षण संयंत्र रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम कैसे काम करता है भी सम्मिलित है। ओम प्रिया, पिंका मीणा, खुशबू गमेती, दीपिका गमेती,अंजलि राव, भावेश, गौरव, आशीष जल जानकार बने। इस संक्षिप्त कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री नरेंद्र गवारिया ने किया और हर महीने होने वाली जल प्रयास की कार्यशाला हेतु डॉक्टर पी सी जैन को धन्यवाद एवं स्वागत प्रिंसिपल श्रीमती नीलम पौडिया ने किया।