डॉ. राम हरि मीणा ने महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के परीक्षा नियंत्रक का पदभार ग्रहण किया

( 446 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jul, 26 11:07

डॉ. राम हरि मीणा ने महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के परीक्षा नियंत्रक का पदभार ग्रहण किया

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के प्राध्यापक डॉ. राम हरि मीणा ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक (Controller of Examinations) के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के उपरांत डॉ. मीणा ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता विश्वविद्यालय की सभी संघटक (Constituents) एवं सम्बद्ध (Affiliated) महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाओं का समयबद्ध एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करना तथा सेमेस्टर परीक्षा परिणामों की समय पर घोषणा करना होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, दक्षता एवं समयबद्धता बनाए रखने के लिए आवश्यक सुधारात्मक एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को समय पर परीक्षाएं एवं परिणाम उपलब्ध हो सकें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों के सहयोग से परीक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने का विश्वास व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.