महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के स्टेट कोऑर्डिनेटर श्याम सुंदर जोशी 26 जुलाई को पहुंचेंगे उदयपुर

( 798 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jul, 26 16:07

उदयपुर |  महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के स्टेट कोऑर्डिनेटर श्याम सुंदर जोशी रविवार, 26 जुलाई 2026 को जयपुर से उदयपुर पहुंचेंगे।

समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि सर्वोदय संकल्प शिविर में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ एवं विस्तारित करने के उद्देश्य से उदयपुर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन 27 जुलाई 2026 (सोमवार) प्रातः 9:30 बजे महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, "रक्षाबंधन", धानमंडी, उदयपुर में किया जाएगा।

बैठक में स्टेट कोऑर्डिनेटर श्याम सुंदर जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे तथा संगठन के विस्तार, आगामी गतिविधियों एवं कार्ययोजना को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।

पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि उदयपुर प्रवास के पश्चात श्याम सुंदर जोशी 29 एवं 30 जुलाई को डूंगरपुर, 31 जुलाई एवं 1 अगस्त को बांसवाड़ा, तथा 2 अगस्त को प्रतापगढ़ में आयोजित महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की जिला स्तरीय बैठकों में भी भाग लेकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.