उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के एजुकेशन, उत्सव और निर्माण चैप्टर्स की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग्स 31 जुलाई (शुक्रवार) को शाम 4:00 बजे मैरियट होटल, उदयपुर में आयोजित होंगी। इन बैठकों में सदस्य बिजनेस नेटवर्किंग, नॉलेज शेयरिंग, रेफरल एक्सचेंज और नए बिजनेस अवसरों पर चर्चा करेंगे। साथ ही विभिन्न चैप्टर्स की आगामी गतिविधियों एवं योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग्स सदस्यों को एक मजबूत बिजनेस प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती हैं, जहां वे अपने अनुभव साझा करते हैं, नए कनेक्शन्स बनाते हैं और आपसी सहयोग के माध्यम से बिजनेस ग्रोथ की दिशा में आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित मीटिंग्स संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं, जो सदस्यों के बीच विश्वास और दीर्घकालिक व्यावसायिक संबंधों को मजबूत बनाती हैं।
बीसीआई एजुकेशन के चीफ एडवाइजर राहुल बड़ाला ने बताया कि एजुकेशन चैप्टर की बैठक में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स और उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे। बीसीआई एजुकेशन अध्यक्ष अलका शर्मा ने बताया कि बदलते समय के अनुरूप नए अवसरों और सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।
बीसीआई उत्सव के चीफ एडवाइजर ऋतुराज खन्ना ने बताया कि ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग केवल नेटवर्किंग का मंच नहीं, बल्कि सदस्यों के बीच मजबूत रिश्ते बनाने और नए बिजनेस अवसरों को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है। अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी संगठन को और अधिक सशक्त बनाती है। साथ ही एक से अधिक चैप्टर की मीटिंग साथ होने से नए नेटवर्क बनते हैं।
बीसीआई निर्माण के चीफ एडवाइजर उपेन्द्र तातेड़ ने बताया कि निर्माण चैप्टर की बैठक में कंस्ट्रक्शन, आर्किटेक्चर, इंटीरियर और बिल्डिंग मैटेरियल सेक्टर से जुड़े सदस्य अपने अनुभव साझा करेंगे। अध्यक्ष आर्किटेक्ट सौम्या लुथरा ने बताया कि मीटिंग में इंडस्ट्री के नए ट्रेंड्स, बिजनेस कोलैबोरेशन और संभावित प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने तीनों चैप्टर्स के सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर मैरियट होटल पहुंचकर ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग्स में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया है।