शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी उदयपुर जिलाध्यक्ष

( 568 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jul, 26 08:07

शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी उदयपुर जिलाध्यक्ष

 

उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन ने महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों को नई गति देने के उद्देश्य से अपनी महिला इकाई की प्रदेश एवं जिला स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने शनिवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि महिला शक्ति के सहयोग से संगठन प्रदेशभर में सामाजिक जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाएगा।


नई कार्यकारिणी के अनुसार शिवानी त्रिवेदी को महिला इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि प्रियंका गर्ग को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निर्मला कंवर को उदयपुर जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

जिला कार्यकारिणी में चंदा शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, ज्योति वैष्णव एवं लक्ष्मी साहू को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रेखा ठक्कर, कमला, रीना खटीक एवं वर्षा जैन को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

आकाश बागड़ी ने कहा कि महिला इकाई संगठन के प्रमुख अभियान "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिलाओं को जोड़ते हुए बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं सेवा कार्यों को गति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में संगठन की गतिविधियों में अपेक्षाकृत कमी आई थी, लेकिन अब "नारी वैभव" अभियान के माध्यम से संगठन एक नए उत्साह और ऊर्जा के साथ पुनः सक्रिय हो रहा है। महिला इकाई प्रदेशभर में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

बागड़ी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की विचारधारा के अनुरूप समर्पण, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देंगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.