अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 भूटान में पंजाब के पावरलिफ्टर ने पूरी की चयन प्रक्रिया

( 340 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jul, 26 15:07

अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 भूटान में पंजाब के पावरलिफ्टर ने पूरी की चयन प्रक्रिया

भूटान में वर्ल्ड पावर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग व पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया था। वर्ल्ड पावर स्पोर्ट्स फेडरेशन अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए बॉडीबिल्डर व पावरलिफ्टर को पूरे भारतवर्ष में से एकत्रित कर उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहने के लिए उत्साहित करने में मदद कर रहा है।
चयन प्रतियोगिता का आयोजन 26 जुलाई 2026 को जयपुर राजस्थान में किया गया। सभी खिलाड़ियो को निर्देशित किया। पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस, स्क्वाट व डेडलिफ्ट के खिलाड़ी 23 वर्ष के सौरभ कुमार ने बाजी मारते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
जालंधर पंजाब के रहने वाले सौरभ कुमार का अंतर्राष्ट्रीय खेलों में चयन होने की खुशी में परिवार जनों ने व सभी रिश्तेदारों ने उन्हें बधाइयां दी। वर्ल्ड पावर स्पोर्ट्स फेडरेशन के कार्यकारिणी सदस्यों ने खिलाड़ी सौरभ कुमार का अंतर्राष्ट्रीय खेलों में चयन होने पर खुशी जाहिर करते हुए और अधिक मेहनत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने के लिए कहा। रिश्तेदारों ने किया भव्य स्वागत।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.