विहिप उदयपुर महानगर को मिला नया नेतृत्व, विनोद चित्तौड़ा बनाए गए उपाध्यक्ष

( 523 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jul, 26 16:07

 विहिप उदयपुर महानगर को मिला नया नेतृत्व, विनोद चित्तौड़ा बनाए गए उपाध्यक्ष

उदयपुर। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की फतहनगर में आयोजित चित्तौड़ प्रान्त की दो दिवसीय बैठक में उदयपुर महानगर इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक में विनोद चित्तौड़ा को उदयपुर महानगर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
चित्तौड़ प्रान्त के मंत्री कौशल गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, विस्तार एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यकर्ताओं का मनोनयन किया गया।
नई कार्यकारिणी में सुशील जांगिड़ एवं गजेंद्र सिंह देवड़ा को सहमंत्री, पंकज गुर्जर, मनीष पटेल एवं हार्दिक भट्ट को सह संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं भावना वर्मा एवं कविता नागदा को मातृशक्ति सह संयोजिका, पूजा वर्मा को दुर्गावाहिनी संयोजिका, पलक साहू को सह संयोजिका तथा आलोक को सह सत्संग प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, समाज हित के कार्यों को आगे बढ़ाने और विहिप की गतिविधियों को अधिक प्रभावी रूप से संचालित करने का संकल्प लिया। नए पदाधिकारियों के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.