रोजमर्रा उपयोगी वस्तुओं का छुपा सत्य विषय पर व्याख्यान आयोजित

( 443 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jul, 26 16:07

रोजमर्रा उपयोगी वस्तुओं का छुपा सत्य विषय पर व्याख्यान आयोजित

प्रो. भार्गव मिस्त्री, प्रसिद्ध संतूर वादक एवं इंस्टीट्यूट ऑफ क्राफ्ट एंड कल्चर, जयपुर के पूर्व अधिष्ठाता व डिजाइन के विशेषज्ञ, का एक विशेष व्याख्यान “हिडन ट्रुथ्स अबाउट प्रोडक्ट्स ऑफ डेली यूज़” विज्ञान समिति के प्रबुद्ध चिंतन प्रकोष्ठ के अंतर्गत आयोजित किया गया।
विज्ञान समिति के अध्यक्ष प्रो. महीप भटनागर ने प्रो. मिस्त्री का समिति की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि वे न केवल शहर के बल्कि अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध डिजाइन विशेषज्ञ हैं तथा संगीत के भी कुशल संगीतकार और वादक हैं।
प्रो. भार्गव मिस्त्री ने अपने भाषण में रोज़मर्रा में उपयोग होने वाली वस्तुओं—जैसे पेन, प्लास्टिक बोतल, टी-शर्ट, लैपटॉप तथा इनमें प्रयुक्त बैटरियों के निर्माण, उपयोग होने वाले खनिजों, इनके पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों और कंपनियों द्वारा इन्हें लोकप्रिय बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले छिपे हुए (डार्क) तरीकों के बारे में विस्तृत चर्चा की।
मीडिया प्रभारी प्रो. विमल शर्मा ने बताया कि  प्रो. मिस्त्री के सूचनाप्रद व्याख्यान से नागरिकों में उपभोक्ता-सजगता बढ़ेगी और उत्पादों के पर्यावरणीय प्रभावों पर नीतिगत विचार-विमर्श को गति मिलेगी। 
कार्यक्रम का संचालन महासचिव डॉ. आर. के. गर्ग ने किया। मुख्य वक्ता का धन्यवाद डॉ. के. पी. तलेसरा ने दिया।
 कार्यक्रम में संरक्षक इंजीनियर आर. के. चतुर, नवोनीत अध्यक्ष प्रो. के. एल. तोतावत, वरिष्ठ सदस्य डॉ. सुजान सिंह, डॉ. पुष्पा कोठारी, डॉ. अनिल भटनागर, डॉ. बी. एल. चावत, ए. एस. एल. भंडारी, इंजीनियर ए. के. जैन, गजेंद्र दाहिमा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.