तारबंदी हेतु अनुदान प्राप्त होने पर जताई खुशी

( 514 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jul, 26 17:07

तारबंदी हेतु अनुदान प्राप्त होने पर जताई खुशी

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 74 जीबी में सोमवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में काश्तकार श्री गुरप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह ने तारबंदी योजना के अंतर्गत आवेदन किया। शिविर में तारबंदी अनुदान राशि 40 हजार का वितरण किया गया। तारबंदी हेतु अनुदान राशि प्राप्त होने पर काश्तकार ने बताया कि अब वह अपने खेत की सुरक्षा कर अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में इस दौरान कुल 5 काश्तकारों को डिग्गी हेतु अनुदान, 2 काश्तकारों को गोवर्धन ईकाई अंतर्गत अनुदान राशि प्राप्त होने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार जताया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.