जम्मू। रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और स्टेशनों पर भीड़ कम करने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा अहम निर्णय लिया गया हैं।
जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि अब यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक करते समय ही अपना अतिरिक्त सामान भी ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। यह नई सुविधा 31 जुलाई 2026 से शुरू होगी। जिससे यात्री घर बैठे ही अपनी टिकट के साथ अपना सामान भी बुक करा सकते हैं।
उन्होेंने कहा कि नई सुविधा पर बात करें, तो पहले की तरह हर श्रेणी में मुफ्त सामान ले जाने की सीमा वही रहेगी। अगर उससे ज्यादा सामान है तो उसे ऑनलाइन बुक करके साथ ले जाया जा सकेगा। सबसे पहले अपने साथ ले जाने वाले फ्री लगेज पर ध्यान दें ए तो फर्स्ट एसी में 70 किलो, सेकंड एसी में 50 किलो, स्लीपर में 40 किलो बहुत सामान्य श्रेणी में 35 किलो लगेज ले जा सकता हैं। नई सुविधा के तहत फर्स्ट एसी में 80 किलो, सेकंड एसी में 50 किलो, स्लीपर में 40 किलो और सेकंड क्लास में 35 किलो तक अतिरिक्त सामान बुक किया जा सकेगा। थर्ड एसी और चेयर कार में कोच के अंदर अतिरिक्त सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी, 40 किलो से ज्यादा होने पर सामान को लगेज वैन में बुक कराना होगा।
सुरक्षा के लिए सामान के आकार की सीमा भी तय की गई है। फर्स्ट एसी, सेकंड एसी कोच व सामान्य श्रेणी में सामान का साइज 100 गुणा 60 गुणा 25 सेमी से बड़ा नहीं होना चाहिए। थर्ड एसी में यह सीमा 55 गुणा 45 गुणा 22.5 सेमी रहेगी। अगर सामान तय साइज से बड़ा है तो उसे डिब्बे में नहीं ले जाया जा सकेगा।
इस निर्णय के तहत
ऑनलाइन बुकिंग करने पर सामान्य लगेज दर का 1.5 गुना शुल्क लिया जाएगा। वहीं अगर यात्रा के दौरान कोई यात्री बिना बुकिंग के मुफ्त सीमा से अधिक सामान ले जाते पकड़ा गया तो उससे सामान्य लगेज दर का 6 गुना तक जुर्माना वसूला जाएगा। यह ऑनलाइन सुविधा संबंधित ट्रेन का चार्ट बनने तक उपलब्ध रहेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू श्री उचित सिंघल ने बताया है कि इस नई व्यवस्था से बुकिंग आसान होगी, समय बचेगा और यात्रा और भी आरामदायक बनेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस डिजिटल सेवा का लाभ उठाएं और यात्रा से पहले ही सामान बुक कर लें।