पूर्व जिला कलेक्टर एवं उदयपुर सांसद प्रत्याशी ताराचंद मीणा की डॉ. विक्रांत भूरिया से शिष्टाचार भेंट, जनजाति विकास एवं आगामी चुनावों की रणनीति पर हुई चर्चा

( 660 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jul, 26 11:07

पूर्व जिला कलेक्टर एवं उदयपुर सांसद प्रत्याशी ताराचंद मीणा की डॉ. विक्रांत भूरिया से शिष्टाचार भेंट, जनजाति विकास एवं आगामी चुनावों की रणनीति पर हुई चर्चा

उदयपुर :  आज जयपुर स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब में पूर्व जिला कलेक्टर एवं उदयपुर सांसद प्रत्याशी ताराचंद मीणा ने अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया से शिष्टाचार भेंट कर राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जनजाति वर्ग से जुड़े वर्तमान सामाजिकआर्थिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश बोहरा सहित जनजाति समुदाय के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ताराचंद मीणा के जनजातीय क्षेत्र के विकास में दिए गए उल्लेखनीय योगदान पर भी चर्चा हुई। श्री मीणा चित्तौड़गढ़ एवं उदयपुर के जिला कलेक्टरराजस्थान के जनजाति आयुक्तनिदेशक (माइंस विभाग)प्रबंध निदेशक (राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स)तथा कृषि विपणन बोर्ड में निदेशक एवं प्रमाणक सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उनके कार्यकाल में कोटड़ा में विश्वस्तरीय आदि महोत्सवराज्य स्तरीय जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा महिला क्रिकेट प्रतियोगिता जैसे ऐतिहासिक आयोजनों का सफल संचालन हुआ। उनके प्रस्ताव पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आदि महोत्सव को राजस्थान पर्यटन विभाग के वार्षिक कैलेंडर में शामिल कियाजिससे जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली।

जनजाति समुदाय के विकास एवं उत्थान में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए डॉ. विक्रांत भूरिया ने उन्हें अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस की राज्य स्तरीय एडवाइजरी कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य (Special Invitee) के रूप में नामित किया है। यह सम्मान जनजातीय समाज के प्रति उनके दीर्घकालीन समर्पण और उल्लेखनीय कार्यों का सम्मान है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.