ताराचंद मीणा राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की राज्य सलाहकार परिषद में सदस्य नियुक्त

( 610 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jul, 26 16:07

ताराचंद मीणा राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की राज्य सलाहकार परिषद में सदस्य नियुक्त

उदयपुर।  अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया (विधायक, झाबुआ) ने उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे (पूर्व जिला कलेक्टर) ताराचंद मीणा को राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की राज्य सलाहकार परिषद में विशेष आमंत्रित सदस्य (Special Invitee) के रूप में नियुक्त किया गया है।
डॉ भूरिया ने कहा कि ताराचंद मीणा का अनुभव, प्रतिबद्धता और मार्गदर्शन कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने तथा आदिवासी समुदाय के हितों, कल्याण और उत्थान को आगे बढ़ाने में अमूल्य सिद्ध होगा।
ताराचंद मीणा ने जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में डॉ विक्रांत भूरिया से मिलकर उनका स्वागत किया एवं इस नियुक्ति के लिए उनका एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.