राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर आमजन से सुझाव आमंत्रित

( 1046 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jul, 26 16:07

राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर आमजन से सुझाव आमंत्रित

उदयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा ’राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026’ के संबंध में आमजन, शिक्षाविदों एवं विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों से अधिकाधिक सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की पहल की गई है।
इसी क्रम में ड्राफ्ट कमेटी के अध्यक्ष श्री बसन्त सिंह छावा की अध्यक्षता में 13 एवं 14 जुलाई, 2026 को बैठक आयोजित की गई, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलक्टरों, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि राज्य सरकार ने आमजन से ऑनलाइन सुझाव प्राप्त करने के लिए एक विशेष क्यू आर कोड जारी किया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपने सुझाव सीधे ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.