गुरू पूर्णिमा पर होगा मिशन पढ़ो राजस्थान का शुभारंभ

( 513 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jul, 26 16:07

उदयपुर। गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार से प्रदेश भर में मिशन पढ़ो राजस्थान का शुभारंभ होगा। राज्य में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से प्रारंभ किए जा रहे अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश भर के विद्यार्थियों को युनिर्फार्म के लिए राशि का हस्तांतरण करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में होगा।

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम सभागार में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, उदयपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कार्यक्रम स्थल पर टेंट, कुर्सियां, बैठक व्यवस्था, बिजली, पानी, कूलिंग, एलईडी और माइक की संपूर्ण व्यवस्था नगर निगम के माध्यम से की जाएगी। संभाग के लगभग 200 छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन, बैठने, मंच संचालन तथा भोजन व अल्पाहार की व्यवस्था सीडीईओ सुनिश्चित करेंगे। डीओआईटी को एलईडी पर कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था के साथ ही मुख्यमंत्री के साथ संवाद के लिए इंटरनेट व तकनीकी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा विद्युत निगम को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.