मम्मड़खेड़ा में नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

( 710 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jul, 26 16:07

मम्मड़खेड़ा में नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मम्मड़खेड़ा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति की आदत नहीं, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों, सपनों और भविष्य को निगल लेने वाली सामाजिक बुराई है। नशे की गिरफ्त में आने वाला युवा धीरे-धीरे अपने माता-पिता का विश्वास, शिक्षा, स्वास्थय, सम्मान और जीवन की दिशा खो देता है। श्री सहीराम द्वारा कार्यक्रम मे विद्यार्थियों को समझाया गया कि जीवन का सबसे बड़ा नशा अपने सपनों को पूरा करने का होना चाहिए। जब युवा शिक्षा, खेल, कला और समाज सेवा को अपना लक्ष्य बनाते हैं, तब वे स्वयं भी सफल बनते हैं और अपने परिवार तथा देश का नाम भी रोशन करते हैं। प्रधानाचार्य श्री महावीर प्रसाद सोलंकी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प लें और अपने मित्रों, परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इस बुराई से बचाने का प्रयास करें। अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशा मुक्त जीवन जीने तथा समाज में नशा विरोधी जन-जागरण फैलाने की सामूहिक शपथ ली। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.