ट्रेनों की समयपालनता में उत्तर पश्चिम रेलवे देशभर में प्रथम स्थान पर

( 855 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jul, 26 16:07

ट्रेनों की समयपालनता में उत्तर पश्चिम रेलवे देशभर में प्रथम स्थान पर

जयपुर। महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेल परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करते हुए इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की समयपालनता 94.46 प्रतिशत से भारतीय रेलवे में प्रथम स्थान पर चल रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा इस वित्तीय वर्ष में अब तक 94.46 प्रतिशत समयपालनता में भारतीय रेलवे में प्रथम स्थान पर चल रहा है। उल्लेखनीय की विगत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में उत्तर पश्चिम रेलवे की मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की समयपालनता में उत्तर पश्चिम रेलवे द्वितीय स्थान पर था। यह उपलब्धि उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, कुशल कार्यप्रणाली तथा बेहतर समन्वय का परिणाम है।
उत्तर पश्चिम रेलवे पर परिचालन विभाग के साथ-साथ इंजीनियरिंग, विद्युत, सिग्नल एवं दूरसंचार, यांत्रिक, सुरक्षा, वाणिज्य तथा अन्य सभी विभागों के बेहतर समन्वय, प्रभावी योजना, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा कर्मचारियों की निरंतर प्रतिबद्धता के कारण ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, सुचारु एवं समयबद्ध सुनिश्चित किया जा सका। जिसके फलस्वरुप यह उपलब्धि प्राप्त की गई है।
उत्तर पश्चिम रेलवे भविष्य में भी यात्री सुविधाओं के विस्तारए परिचालन क्षमता में वृद्धि तथा समयपालन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की दिशा में निरंतर कार्य करता रहेगा। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.