भारत विकास परिषद् *सुभाष* शाखा द्वारा दि. 29/07/2026 गुरु पूर्णिमा के पर्व पर पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काया (उदयपुर ) में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह मनाया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्ज्वलित किया तत् पश्चात् विद्यालय की और से सुभाष शाखा के सभी सदस्यों का स्वागत अभिनन्दन उपर्णा पहनाकर किया गया इसके बाद शाखा अध्यक्ष इंजी. रणजीत लाल जैन द्वारा भारत विकास परिषद् द्वारा किए जाने वाले कार्यों की रूप रेखा एवम् गुरू वंदन छात्र अभिनंदन के बारे में जानकारी दी। संयोजक संस्कार प्रवीण मेहता द्वारा चार मेधावी छात्र/छात्रा का अभिनंदन तिलक, उपर्णा, प्रमाण पत्र व मोमेंटो से सम्मानित किया गया इसके बाद विद्यालय के सभी 23 शिक्षको का छात्र/ छात्रा द्वारा तिलक, उपर्ना श्रीफल भेंट कर एवम् चरण स्पर्श कर शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया एवम् सभी शिक्षकों का सम्मान शाखा अध्यक्ष द्वारा प्रिंसिपल कृष्ण कांत शर्मा को उपर्णा व मोमेंटो के द्वारा सम्मानित किया गया। शाखा सचिव शोभा लाल दशोरा द्वारा सभी छात्रों को शपथ ग्रहण कराई गई। इस कार्यक्रम के बाद पूर्व जल संरक्षण नशा मुक्ति प्रभारी डॉ. पी सी जैन ने विद्यालय के चयनित 20 छात्रों को "जल जानकार" बनाकर विद्यालय के छत के पानी को हार्वेस्टिंग की कार्यप्रणाली को समझाया ताकि वह सभी विद्यालय के छात्रों को जानकारी साझा करें, इसके बाद विद्यालय में नवनिर्मित विवेकानंद उद्यान में सात फीट लम्बे 30पेड़ सुभाष शाखा द्वारा लगाए गए एवम् 500सीड बॉल्स को विद्यालय के पास पहाड़ियों पर छात्रों द्वारा फेंकी गई जिससे बारिश में यह बीज पेड़ का रुप धारण कर लेवें सभी शिक्षकों ने शपथ ली की इन पौधों की हम सभी मिलकर इन्हे जीवन्त रखेंगे अन्त में डॉ. नागेन्द्र प्रसाद शर्मा द्वारा विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया गया इस समारोह में शाखा से नवीन चंद्र शर्मा, इंजी. गौरांग शाह, मुकुट पोखरना एवम् विद्यालय परिवार के 650 विधार्थी उपस्थित रहे।