आॅन स्पाॅट पेन्टिंग स्पर्धा, टाईगर ट्रेल में दिखा उत्साह

( 435 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jul, 26 16:07

आॅन स्पाॅट पेन्टिंग स्पर्धा, टाईगर ट्रेल में दिखा उत्साह

उदयपुर। वन विभाग, डब्ल्यू. डब्ल्यू. एफ- इण्डिया एवं ग्रीन पीपल सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय टाईगर फेस्टिवल-2026 का आयोजन जैविक उद्यान, सज्जनगढ में उप वन संरक्षक (वन्यजीव) यादवेन्द्र सिंह चुण्डावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी जैविक उद्यान सज्जनगढ हिमांशु व्यास, डब्ल्यू. डब्ल्यू. एफ.- इण्डिया स्टेट कार्डिनेटर अरुण सोनी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, जैविक उद्यान, सज्जनगढ एवं वन्यजीव पे्रमी आदि उपस्थित रहे।

उप वन सरंक्षक श्री चुण्डावत ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय टाईगर फेस्टिवल के इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बुधवार को सज्जनगढ स्थित जैविक उद्यान में आॅन स्पाॅट पेन्टिंग प्रतियोगिता एवं टाईगर टेªल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि टाईगर टेªल के तहत विद्यार्थियों को बाघों के प्राकृतिक आवास को जानने एवं समझने के लिये जैविक उद्यान में टाईगर एन्क्लोजर का ट्यूर करवाया गया। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी हिमांशु व्यास के द्वारा वन्यजीवों के स्वास्थ्य और संरक्षण एवं बाघों के संरक्षण के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई। स्कूली विद्यार्थियों को सज्जनगढ़ जैविक उद्यान में भ्रमण कराया गया जिससे विद्यार्थियों को पार्क के विविध पेड-पौधों और जीव-जन्तुओं को करीब से देखने का अनुभव प्राप्त हुआ। इसके अलावा डब्ल्यू. डब्ल्यू. एफ. एवं वन विभाग द्वारा आॅन स्पाॅट पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरूवार को पेन्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.