ग्रामीण सेवा शिविर में प्रेम कुमार और निहाल सिंह को मिला रोडवेज का रियायती पास

( 552 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jul, 26 17:07

ग्रामीण सेवा शिविर में प्रेम कुमार और निहाल सिंह को मिला रोडवेज का रियायती पास

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 8 केबी में बुधवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में प्रेम कुमार और निहाल सिंह को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा रियायती पास जारी किये गये। राजस्व विभाग द्वारा अजय कुमार व संजय अग्रवाल का आपसी सहमति से खाता विभाजन किया गया। चार अन्य विमुक्त परिवारों को प्रमाण पत्र जारी किये गये। शिविर में सुखदेव सिंह, मदनलाल सेवटा, दलीप सहारण, प्रभुराम, बलविन्दर सिंह, हरजिन्दर सिंह, जगदीश वर्मा, संदीप कौर सहित अन्य मौजूद रहे। लाभार्थियों ने योजना का लाभ मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.