बीसीआई की "वॉइस ऑफ बीसीआई" संगीतमय शाम ओरिएंटल पैलेस में आज

( 514 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jul, 26 17:07

बीसीआई के अलग-अलग चैप्टर्स के सदस्य देंगे लाइव परफॉर्मेंस, संगीत के साथ नेटवर्किंग का मिलेगा शानदार मौका

बीसीआई की "वॉइस ऑफ बीसीआई" संगीतमय शाम ओरिएंटल पैलेस में आज

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से आज शाम 6 बजे ओरिएंटल पैलेस में "वॉइस ऑफ बीसीआई – ए म्यूजिकल ईवनिंग" का आयोजन होगा। इस खास कार्यक्रम में बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स के सदस्य अपनी गायकी का हुनर पेश करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य बिजनेस नेटवर्किंग के साथ-साथ सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव को और मजबूत करना है।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई सिर्फ बिजनेस नेटवर्किंग का मंच नहीं है, बल्कि सदस्यों की प्रतिभा, व्यक्तित्व विकास और आपसी रिश्तों को भी बराबर महत्व देता है। "वॉइस ऑफ बीसीआई" ऐसा मंच है, जहां सदस्य अपने अंदर छिपे सिंगिंग टैलेंट को सबके सामने पेश करेंगे और एक यादगार शाम का हिस्सा बनेंगे।

बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पाटवा ने बताया कि कार्यक्रम में अलग-अलग चैप्टर्स के सदस्य लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस देंगे। संगीत और खुशनुमा माहौल के बीच सदस्यों को एक-दूसरे से मिलने, बातचीत करने और नेटवर्किंग बढ़ाने का अच्छा अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी सदस्यों और उनके परिवारजनों से समय पर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।

बीसीआई टूरिज्म की अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन सदस्यों के बीच अपनापन बढ़ाते हैं और रोजमर्रा की व्यस्तता के बीच एक सकारात्मक माहौल तैयार करते हैं। संगीत लोगों को जोड़ने का सबसे आसान और प्रभावी माध्यम है, और यही इस आयोजन की खासियत होगी।

कार्यक्रम संयोजक योगेश उपाध्याय ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आकर्षक स्टेज, बेहतरीन साउंड और प्रोफेशनल म्यूजिकल अरेंजमेंट के साथ प्रतिभागियों और दर्शकों को शानदार अनुभव मिलेगा। कई सदस्य अपनी पसंदीदा प्रस्तुतियों से शाम को खास बनाएंगे।

बीसीआई पिनेकल की सचिव शालिनी भटनागर ने कहा कि "वॉइस ऑफ बीसीआई" सिर्फ एक म्यूजिकल इवेंट नहीं, बल्कि सदस्यों के बीच मजबूत बॉन्डिंग, सकारात्मक माहौल और आपसी सहयोग को बढ़ाने का माध्यम है। ऐसे आयोजन संगठन को और मजबूत बनाते हैं।

बीसीआई अल्फा से अरुण चौबीसा ने कहा कि बिजनेस के साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियां भी मजबूत नेटवर्किंग का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने सभी बीसीआई सदस्यों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर इस संगीतमय शाम का आनंद लेने का आग्रह किया।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.