आबकारी आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई

( 1122 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jul, 26 11:07

आबकारी आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई

प्रदेश में निरोधात्मक दलों ने की अवैध मदिरा जब्त
उदयपुर। 
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेष में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, भण्डारण एवं परिवहन पर जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत आबकारी निरोधक दलों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। निरोधात्मक गतिविधियों में वृद्धि से शराब की तस्करी पर अंकुष लगाने में सफलता मिली है।
प्रदेश में आबकारी निरोधक दलों के कार्रवाई के तहत चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला एवं बेगूं में दबिश की कार्रवाई करते हुए 700 लीटर वाॅश नष्ट किया और 77 बोतल अवैध हथकड़ शराब बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया। जोधपुर शहर सरदारपुरा एवं लूणी थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई के तहत 288 पव्वे देशी मदिरा, 36 बोतल किंगफिशर बीयर, 23 पव्वे आरएमल एवं 2 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई। भीलवाड़ा जिले में कोठारी नदी के दुर्गम क्षेत्र में दबिष देकर 1800 लीटर वाॅश नष्ट कर 40 लीटर हथकड़ शराब जब्त की। मौके से अवैध मदिरा के निर्माण में लिप्त 2 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया। इसी क्रम में भीलवाड़ा के कुवाड़ा खान क्षेत्र में 3 हजार लीटर वाॅश एवं 4 पुरानी भट्टियां नष्ट की गई। हनुमानगढ़ के भादरा में एक बिना नम्बर प्लेट की पिकअप से पांच कार्टन देशी मदिरा 240 पव्वे का अवैध परिवहन करने पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किया गया। इसी प्रकार प्रदेश के अन्य जिलों में भी निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गश्त, नाकाबंदी व दबिश दी जा रही है जिससे अवैध मदिरा पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.