बनवाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

( 597 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jul, 26 16:07

बनवाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत बनवाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा कभी भी किसी व्यक्ति की समस्या का समाधान नहीं बनता, बल्कि यह उसके सपनों, परिवार, स्वास्थय, सम्मान और भविष्य को धीरे-धीरे खत्म कर देता है। आज समाज में ऐसे लोग भी मिलेंगे, जो एक गलत आदत को ”मस्ती“ या ”स्टेटस“ का नाम देकर आपको नशे की ओर धकेलने की कोशिश करेंगे। लेकिन वही लोग आपके कठिन समय में साथ खड़े नहीं होंगे। सच्चा मित्र वही है, जो आपको गलत रास्ते से बचाए, आपके सपनों को मजबूत बनाए और आपके माता-पिता के विश्वास की रक्षा करे।
उन्होंने कहा कि जब कोई युवा नशे से दूर रहता है, तो वह केवल स्वयं को ही नहीं बचाता, बल्कि अपने पूरे परिवार की खुशियों, अपने माता-पिता की उम्मीदों और समाज के भविष्य की भी रक्षा करता है। युवाओं ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे, अपने मित्रों को भी नशे से बचाएंगे। श्री प्रवीण कुमार व सहीराम ने सभी को शपथ दिलाई और कहा अपने गांव को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। प्रिंसिपल नम्रता ने कार्यक्रम के अंत में सभी से आह्वान किया गया कि जीवन में ऐसे हाथों का साथ चुनें जो किताबें थमाएं, खेल के मैदान तक ले जाए, परिवार का सम्मान करना सिखाए और राष्ट्र निर्माण की राह दिखाए।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.