श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भुवाणा में बहेगी भक्ति की बयार

( 669 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jul, 26 17:07

3 अगस्त को निकलेगी चतुर्थ विशाल कावड़ यात्रा, तैयारियां अंतिम चरण में

श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भुवाणा में बहेगी भक्ति की बयार

उदयपुर। देवों के देव महादेव की आराधना और उपासना के सबसे पवित्र श्रावण मास में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर होता है, और इसी उद्धेश्य से रत्नागिरी विकास समिति एवं भूवाणा ग्रामवासियों की ओर से 3 अगस्त सावन के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कांवड यात्रा प्रातः 8.15 बजे स्थान बावड़ी वाले,हनुमान मन्दिर,भुवाणा से श्री अमरख महादेव अम्बेरी तक जाऐगी।
इस अवसर पर आज कांवड यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया। पोस्टर का विमोचन पेसिफिक मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटल के ऐक्जिक्यूटिव डाॅयरेक्टर अमन अग्रवाल, प्रेम शंकर डांगी, नारायण लाल डांगी, ललित वैष्णव, शंकर डांगी, हीरालाल डांगी, देवी लाल डांगी और हिम्मत सिंह कृष्णावत,मोनू शर्मा, रमेश सुथार, विनोद लौहार, शंकर सुखवाल एवं रत्नागिरी विकास समिति के सभी पदाधिकारीयों ने किया। इस कांवड यात्रा मे ग्यारह सौ कांवडिए बावड़ी वाले,हनुमान मन्दिर भुवाणा से कांवड में जल भरकर श्री अमरख महादेव अम्बेरी लेकर जाएगें एवं भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगें।
पोस्टर विमोचन के इस अवसर पर पीएमसीएच के चेयरमेन राहुल अग्रवाल ने कहा कि सावन माह में कावड यात्रा की परंपरा अत्यंत प्राचीन समय से चली आ रही है। हमारे धर्म-ग्रंथों मे ऐसी मान्यता है कि सावन के पवित्र माह में कठिन तपस्या कर कावड़ लाने और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते है और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाए पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर रत्नागिरी विकास समिति के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.