बीसीआई एजुकेशन, बीसीआई उत्सव और बीसीआई निर्माण की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग्स आज मैरियट होटल में

( 1039 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jul, 26 17:07

एजुकेशन सेशन, बिजनेस प्रेजेंटेशन, मेंबर इंट्रोडक्शन सत्र होंगे आयोजित

बीसीआई एजुकेशन, बीसीआई उत्सव और बीसीआई निर्माण की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग्स आज मैरियट होटल में

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के एजुकेशन, उत्सव और निर्माण चैप्टर्स की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग्स आज, 31 जुलाई (शुक्रवार) को शाम 4:00 बजे मैरियट होटल, उदयपुर में आयोजित होंगी। बैठक में सदस्य बिजनेस नेटवर्किंग, नॉलेज शेयरिंग, रेफरल एक्सचेंज और नए बिजनेस अवसरों पर चर्चा करेंगे। साथ ही विभिन्न चैप्टर्स की आगामी गतिविधियों एवं योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि मीटिंग के दौरान एजुकेशन सेशन, बिजनेस प्रेजेंटेशन, मेंबर इंट्रोडक्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एजुकेशन सेशन में बीसीआई निर्माण के चीफ एडवाइजर उपेन्द्र तातेड़ 'वास्तु' विषय पर सदस्यों का मार्गदर्शन करेंगे। इसके अलावा बीसीआई एजुकेशन से रूही सुराणा, बीसीआई निर्माण से सौम्या लुथरा और बीसीआई उत्सव से पूजा रोहिड़ा बिजनेस प्रेजेंटेशन देंगी।

बीसीआई एजुकेशन के चीफ एडवाइजर राहुल बड़ाला ने बताया कि एजुकेशन चैप्टर की बैठक में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स और उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे। बीसीआई एजुकेशन अध्यक्ष अलका शर्मा ने बताया कि बदलते समय के अनुरूप नए अवसरों और सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी। उन्होंने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।

बीसीआई उत्सव के चीफ एडवाइजर ऋतुराज खन्ना ने बताया कि ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग केवल नेटवर्किंग का मंच नहीं, बल्कि सदस्यों के बीच मजबूत रिश्ते बनाने और नए बिजनेस अवसरों को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है। अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि एक से अधिक चैप्टर्स की बैठक एक साथ होने से सदस्यों को नए नेटवर्क बनाने और अधिक व्यावसायिक अवसर प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

बीसीआई निर्माण के चीफ एडवाइजर उपेन्द्र तातेड़ ने बताया कि निर्माण चैप्टर की बैठक में कंस्ट्रक्शन, आर्किटेक्चर, इंटीरियर और बिल्डिंग मैटेरियल सेक्टर से जुड़े सदस्य अपने अनुभव साझा करेंगे। अध्यक्ष आर्किटेक्ट सौम्या लुथरा ने बताया कि मीटिंग में इंडस्ट्री के नए ट्रेंड्स, बिजनेस कोलैबोरेशन और संभावित प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने तीनों चैप्टर्स के सभी सदस्यों से आज शाम 4:00 बजे मैरियट होटल पहुंचकर ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग्स में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.