आधुनिक राजस्थान के निर्माता मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि, संगोष्ठी आयोजित

( 936 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Jul, 26 10:07

आधुनिक राजस्थान के निर्माता मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि, संगोष्ठी आयोजित

उदयपुर। आधुनिक राजस्थान के निर्माता एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर शुक्रवार को दुर्गा नर्सरी रोड स्थित सुखाड़िया स्मारक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दीपक सुखाड़िया एवं निमिषा सुखाड़िया ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान को स्मरण किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रीति शक्तावतपंकज कुमार शर्माफतेह सिंह राठौड़अरुण सुखाड़ियासुधा सुखाड़ियाकाशवी कोविन सुखाड़िया,ताराचंद मीणात्रिलोक पुरबियाअजय सिंहदिनेश श्रीमालीशंकर चंदेलशिवराज सिंह चौहानसुरेश सुथारकामिनी गुर्जरगोविंद सक्सेनापंकज पालीवालअशोक तंबोलीसुभाष चित्तौड़ासंजय मंदवानीरविंद्र पाल सिंह 'कप्पू', मोहन मीणाचंदा सुहालकाप्रमोद वर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।

इसके पश्चात धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर "रक्षाबंधन" में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया ने अपने दूरदर्शी नेतृत्वजनकल्याणकारी नीतियों एवं विकासोन्मुखी सोच से आधुनिक राजस्थान की सुदृढ़ नींव रखी। उनके कार्यकाल में शिक्षासिंचाईकृषिग्रामीण विकास तथा सामाजिक न्याय के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक कार्यों ने राजस्थान को नई दिशा और नई पहचान प्रदान की। उन्होंने कहा कि सुखाड़िया का संपूर्ण जीवन जनसेवासादगी और विकास के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है तथा उनके आदर्श और कार्य आज भी जनप्रतिनिधियों एवं समाज के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं।

संगोष्ठी में अशोक तंबोलीसुभाष चित्तौड़ासंजय मंदवानीमांगीलाल मेघवालकृपाशंकर मिश्राशाहिद हुसैननरेश स्वामीभरत मीणालता मीणासंयम नागौरीमहेंद्र पुरोहितशिवराज सिंहराजेंद्र पल्लू जैनरोहित पांडेप्रकाश धाकड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.