स्वस्थ पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं: प्रो डागा

( 726 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Jul, 26 11:07

आईईटी एवं सीओए परिसर में हुआ पौधारोपण

स्वस्थ पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं: प्रो डागा

उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय एवं प्रकृति रिसर्च सोसायटी के साझे में शुक्रवार को इंस्टीटयूट आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी तथा काॅलेज आॅफ आर्किटेक्चर परसिर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रकृति शोध संस्थान के संस्थापक प्रो पीआर व्यास ने स्वागत उदबोधन में प्रकृति संरक्षण के लिए चलाए जा रहे हरित धरती अभियान में जुडने का आव्हान किया। समाज में पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जा सकता है। प्रो व्यास ने बताया कि विगत दो सालों में संस्थान ने वृक्षारोपण, नदियों को प्रदूषण रहित करने का अभियान चलाया गया है, जिसमें अलकनंदा, भागीरथी, मंदाकिनी, साबरमती, शिप्रा, आयड व बनास आदि नदियों पर संस्थान से जुडे प्रकृति स्वयंसेवक कार्य कर रहे हैं।  वृक्षारोपण, अभियान के क्रम में विवि परिसर में यह अभियान चलाया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सुविवि के कुलगुरु प्रो कैलाश डागा ने प्रकृति के प्रति सकारात्मक रूख रखने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। इसमें वायु, जल, भूमि, वनस्पति, जीव जंतु व प्राकृतिक संसाधन शामिल है। स्वस्थ पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकी है। कार्यक्रम में सुविवि के पूर्व कुलगुरू प्रो आईवी त्रिवेदी ने कहा कि यदि हम आज से ही छोटे छोटे कदम उठाए, तो आने वाली पीढियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण प्रदान कर सकते हैं।  प्रो हनुमान प्रसाद, ने अतिथियों का स्वागत किया तथा इंजीनियरिंग परसिर में 51 फलदार पौधरोपण की आवश्यकता एवं उसकी महत्व पर विशेष बल दिया। अभियान में सतीश श्रीमाली, यासिन पठान रजिस्ट्रार डाॅ वि.सी. गर्ग, डिप्टी रजिस्ट्रार डाॅ मुकेश बारबर, प्रो दरियावसिंह चूंडावत प्रो एमके जैन, प्रो सीमा जालान, डाॅ विष्ण शंकर पालीवाल, , डा. किरण मीणा, हिमांशु भटट, डाॅ मुनमुन, डाॅ अंजू व्यास आदि उपस्थित थे।  


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.