सचिव ने जिले में संचालित विधिक सहायता क्लिनिकों का किया औचक निरीक्षण

( 507 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Jul, 26 16:07

सचिव ने जिले में संचालित विधिक सहायता क्लिनिकों का किया औचक निरीक्षण

जैसलमेर । माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों की पालना में जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जैसलमेर ओमी पुरोहित के निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित पुरोहित ने जिले में आमजन की सेवार्थ संचालित किए जा रहे विधिक सहायता क्लिनिकों का औचक निरीक्षण किया।

सचिव ने पंचायत समिति, जैसलमेर पर स्थापित विधिक सहायता केन्द्र का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर नियुक्त अधिकार मित्र कमलकिशोर उपस्थित मिला जिसके द्वारा आमजन की समस्याओं एवं उनके समाधान हेतु संधारित किए जा रहे रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की।

तत्पश्चात् सचिव ने वीर परिवार सहायता योजना के अंतर्गत सैनिक कल्याण बोर्ड पर सैनिकों, अर्द्धसैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को विधिक मामलों में निःशुल्क विधिक सलाह व सहायता प्रदान करने के लिए स्थापित विधिक सहायता क्लिनिक का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी दुर्गसिंह कच्छवाह उपस्थित मिले। उनको निर्देशित किया गया कि सैनिकों, अर्द्धसैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के मध्य उक्त योजना का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जावें।

इसके अलावा सचिव ने जिले में स्थापित महिलाओं की सहायतार्थ संचालित सखी केन्द्र का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान सखी केन्द्र पर कोई पीड़ित महिला नहीं पाई गई व उनके संदर्भ में संधारित किए जाने वाले रजिस्टरों का भी अवलोकन किया।

इसके अतिरिक्त सचिव ने राजकीय जवाहिर चिकित्सालय,जैसलमेर में परित्यक्त या बेसहारा वरिष्ठ नागरिकों के सहायतार्थ स्थापित विधिक सहायता क्लिनिक का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान अस्पताल में परित्यक्त या बेसहारा वरिष्ठ नागरिक नहीं मिला। इसके साथ ही सचिव ने चिकित्सालय की साफ-सफाई की व्यवस्था, टैªफिक व्यवस्था, सुरक्षा गार्ड की व्यवस्थाओं का भी जायजा लेते हुए अस्पताल प्रशासन को उनके द्वारा प्राधिकरण के समक्ष पेश किए जाने वाले प्रार्थना पत्रों में हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.