नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं का होगा महा संगम

( 469 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Jul, 26 18:07

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में उदयपुर में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

उदयपुर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माय भारत  के तत्वावधान में 2 अगस्त 2026 को  आयोजित होने वाले ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के सफल आयोजन को लेकर जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने विस्तृत आदेश जारी करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए जागरूक, प्रेरित एवं संकल्पित करना है। अभियान के तहत देशभर के युवाओं से प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। वहीं उदयपुर में मुख्यमंत्री युवाओं को सीधे संबोधित कर उनसे संवाद करेंगे।
जिला कलक्टर ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए अलग-अलग जिम्मेदारियां निर्धारित की हैं।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.