श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा संचालन अवधि में विस्तार

( 1070 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Jul, 26 18:07

श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा संचालन अवधि में विस्तार

जयपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार (02 ट्रिप का विस्तार) किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि गाडी संख्या 04735/04736 श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में श्रीगंगानगर से 20 अगस्त 2026 से 27 अगस्त 2026 तक (02 ट्रिप)  एवं लक्ष्मीबाई नगर से 21 अगस्त 2026 से 28 अगस्त 2026 तक (02 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.