ग्रामीण सेवा शिविर में आमजन की परिवेदनाओं पर हुई त्वरित कार्यवाही

( 751 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Jul, 26 18:07

शिविर में हाथोहाथ लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने जताया आभार

ग्रामीण सेवा शिविर में आमजन की परिवेदनाओं पर हुई त्वरित कार्यवाही

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
गंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 10 जेड में शुक्रवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में ओमप्रकाश पुत्र भागीरथ निवासी 15 जेड ने अपने पिता की मृत्यु उपरांत वारिस तस्दीक प्रमाण पत्र हेतु आवेदन किया। आवश्यक कार्यवाही के पश्चात शिविर प्रभारी द्वारा ओम प्रकाश को प्रमाण पत्र सौंपा गया। इसी प्रकार 15 जेड निवासी राजेश पुत्र रामेश्वर लाल ने अपने मकान के पट्टे हेतु आवेदन किया। आवश्यक कार्यवाही के पश्चात शिविर में राजेश को पट्टा प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती शशि, अंजनी कुमार बंसल, राकेश सहारण, ओम प्रकाश भांभू, चन्द्रहास शर्मा, गुरजीत सिंह, कमलजीत सिंह, सुनील कुमार बेहड़ उपस्थित रहे।
इसी प्रकार पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत थांदेवाला में शिविर के दौरान गिरधारी राम को पंचायती राज विभाग द्वारा पट्टा सौंपा गया। शिविर में बीडीओ छगनाराम, यदुनन्दन, कुलदीप सिंह, कुलदीप, नवजोत सिंह, संभावना सहित अन्य मौजूद रहे।
पंचायत समिति अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 18 पी में चक 14 निवासी अमर कौर पत्नी फौजा सिंह और मनजीत कौर पत्नी हरबंश सिंह सहित कुल पांच परिवादियों को आवासीय पट्टे का वितरण किया गया। शिविर में हाबूलाल मीणा, मदनलाल सेवटा, प्रभुराम, मनीष कुमार शर्मा, हरजिन्दर सिंह, गणेशाराम बाना, मंजीत कौर सहित अन्य उपस्थित रहे। शिविर में हाथोहाथ लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.