उदयपुर। व्यापारिक सहयोग और नेटवर्किंग को नई दिशा देने वाली संस्था बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (ठछप्) उदयपुर का मेगा इंडक्शन एवं विजिटर डे होटल एसेंशिया रिजॉर्ट में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उद्यमियों, व्यापारियों एवं विजिटर्स ने भाग लेकर व्यवसायिक संभावनाओं और आपसी सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया।
ठछप् उदयपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल छाजेड़ ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित रीजनल मीटिंग में 101 सदस्यों और 121 विजिटर्स की भागीदारी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्किटेक्ट सुनील लड्ढा, कुलदीप साहू, अंकिता सरनौत, मानव सोनी एवं सपोर्ट डायरेक्टर श्रीपत सिंह मेहता ने की। बैठक के दौरान सदस्यों के बीच 7.60 करोड़ रुपये का साप्ताहिक व्यापार हुआ।
उन्होंने बताया कि बीएनआई उदयपुर के सदस्यों ने आपसी सहयोग, रेफरल सिस्टम और मजबूत व्यावसायिक संबंधों के माध्यम से अब तक 428 करोड़ रुपये का व्यापार किया है। मेगा इंडक्शन डे के दौरान 25 नए सदस्यों को संस्था की सदस्यता की शपथ दिलाई गई, जिसके बाद ठछप् उदयपुर में सदस्यों की संख्या बढ़कर 224 हो गई है। वहीं उपस्थित विजिटर्स में से 15 से 20 लोगों ने भी संस्था से जुड़ने में रुचि दिखाई।
कार्यक्रम में धैर्य छाजेड़, संगीता छाजेड़, ऐश्वर्या छाजेड़, दीपक मेहता, श्रीचंद खातुरिया, सतीश जैन, अजय अग्रवाल एवं एडवोकेट विवेक व्यास सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में सिद्धार्थ लड्ढा, चित्रा लड्ढा, मनीषा लालवानी, गीतिक जैन, प्रिंस जैन एवं खुश सोनी का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्यों एवं टीमों को सम्मानित किया गया। डायमंड चैप्टर को सर्वश्रेष्ठ चैप्टर का सम्मान मिला, जबकि आर्किटेक्ट विक्रम त्रिवेदी एवं उनकी लीडरशिप टीम को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया। पंचम मेहता, शगुफ्ता एवं ध्रुव भटनागर को मास्टर कनेक्टर पिन से नवाजा गया।
ठछप् विश्व की प्रमुख व्यापारिक नेटवर्किंग संस्थाओं में शामिल है, जो 76 देशों में सक्रिय है और इससे करीब 3.75 लाख सदस्य जुड़े हुए हैं। संस्था का उद्देश्य व्यापारियों और उद्यमियों को आपसी विश्वास, सहयोग और नेटवर्किंग के माध्यम से विकास के नए अवसर उपलब्ध कराना है।