पांच दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबॉल रेफरी क्लिनिक  संपन्न

( 902 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Aug, 26 16:08

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्णायक एवं एनआईएस प्रशिक्षित कोच व दक्ष शारीरिक शिक्षक हुए शामिल

पांच दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबॉल रेफरी क्लिनिक  संपन्न

उदयपुर। राजस्थान सरकार शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबॉल रेफरी क्लिनिक शुक्रवार 31 जुलाई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कविता में संपन्न हुई। उदयपुर के वालीबॉल प्रशिक्षक एवम शारीरिक शिक्षक नरेश पालीवाल ने बताया  कि विभिन्न जिलों से आये 90 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्णायक एवं एनआईएस प्रशिक्षित कोच एवं दक्ष शारीरिक शिक्षक शामिल हुए इस क्लीनिक का आयोजन 27 से 31 जुलाई तक किया गया। जिसमें वॉलीबॉल खेल से संबंधित नए नियम एवं ऑफिशियल नियम से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के बदलाव की चर्चा की गई।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सत्र 2026-27 में राजस्थान राज्य को वॉलीबॉल नेशनल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्थान राज्य के सभी वॉलीबॉल निर्णायक रेफरी क्लीनिक में बुलाए गए।  बीकानेर निदेशालय से संयोजक के रूप में भागीरथ प्रजापत एवं अनीता भादू और उदयपुर जिले के शारीरिक शिक्षक नरेश पालीवाल मुख्य सदस्य रहे। रेफरी क्लीनिक में अंतरर्राष्ट्रीय निर्णायक लालचंद, राष्ट्रीय निर्णायक मोहन शर्मा, बलवंत चैधरी, संजय त्रिवेदी आदि ने भी अपने अनुभव साझा किए।  रेफरी क्लिनिक के उद्घाटन में बडगांव ब्लॉक सी.बी.ई.ओ. किरण कोटिया, प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष धूमल भाटी और उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) लक्ष्मण दास वैष्णव उपस्थित रहेे। समापन जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दीपक गौड़ एवं राजस्थान बीकानेर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी हेमाराम चैधरी के सानिध्य में हुआ। सभी ऑफिशल्स ने थ्योरी क्लास एवं प्रैक्टिकल करने के साथ-साथ अपनी समस्त शंकाओं का समाधान किया। प्रदेश पर से आए निर्णायको ने मेजबान विद्यालय के संस्था प्रधान, शारीरिक शिक्षक प्रताप सिंह, ग्रामीणों एवं बजरंग क्लब कविता का वालीबॉल खेल मैदान उपकरण और शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। इससे पूर्व इस प्रकार की क्लिनिक राजस्थान में 13 साल पहले संगरिया हनुमानगढ़ में आयोजित हुई थी।

प्रशासनिक अधिकारी हेमाराम चैधरी ने बताया कि उदयपुर में इस प्रकार का पहला आयोजन है जिले के वॉलीबॉल से संबंधित शारीरिक शिक्षकों को भी इसका फायदा मिलेगा। रेफरी क्लीनिक के दौरान सभी प्रतिभागियों का प्रैक्टिकल एवं लिखित परीक्षा आयोजित की गई एवं सर्टिफिकेट और किट प्रदान किए गए। इस प्रकार की क्लीनिक से राजस्थान के विभिन्न जिलों में वाॅलीबाल का सरलीकरण होगा। आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में इसका फायदा मिलेगा। जिला शिक्षा अधिकारी दीपक गौड़ ने उदयपुर की तरफ से सभी निर्णायकों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और राज्य स्तरीय क्लिनिक आयोजन के लिए जिले को अवसर प्रदान करने के लिए शिक्षा निदेशालय, बीकानेर का आभार जताया।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.