उदयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानी य संघ उदयपुर के यूनिट द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर में आज विश्व स्कॉर्प दिवस पर स्कार्फ प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजन किया गया । यूनिट लीटर एवं वरिष्ठ ट्रेनिंग काउंसलर डॉ भगवती लाल साहु से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज स्थानीय विद्यालय द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर में आज विश्व स्कॉर्प दिवस मनाया गया गया । जिसमें विभिन्न प्रकार के स्कार्फ का प्रदर्शन किया गया । संस्थान निदेशक एवं प्राचार्य डॉ लोकेश जैन विभिन्न प्रकार के स्कॉर्प का अवलोकन किया । कार्यक्रम में स्काउट व गाइड के बालचरो को स्कॉर्प की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई । अपने उद्बोधन में डॉक्टर लोकेश जैन ने कहा की स्कॉर्प से स्काउट की पहचान है तथा आवश्यकता पड़ने पर स्कार्फ का विभिन्न प्रकार से उपयोग किया जा सकता है । विद्यालय के वरिष्ठ ट्रेनिंग काउंसलर एवं यूनिट लीडर डॉ भगवती लाल साहु के नेतृत्व मे आयोजित विश्व स्कॉर्प दिवस पर स्काउट व गाइड के बालचरो को स्कॉर्प की उपयोगिता की जानकारी दी गई । श्री साहु ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर स्कार्फ का उपयोग पट्टी बांधने में कर सकते हैं , स्ट्रेक्चर बनाने में कर सकते हैं तथा झोला व पोटली बनाना आदि विभिन्न प्रकार से उपायोग हम स्कार्फ का कर सकते हैं । कार्यक्रम डॉ शर्मिला जैन , सुश्री विदुषी जैन , डॉ माया त्रिवेदी , श्री पंकज मिश्रा , प्रियंका चित्तौड़ा , शीतल कोठारी , मोनिका कंठालिया एवं सीमा सोनी आदि गण मान्य महानुभाव उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में सहायक स्काउट मास्टर श्री दिव्यांश बृजवानी ने धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ भगवती लाल साहु ने किया