लॉयन केवल सचदेवा प्रांतीय सचिव (एक्टिविटी) नियुक्त

( 834 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Aug, 26 17:08

लॉयन केवल सचदेवा प्रांतीय सचिव (एक्टिविटी) नियुक्त

श्रीगंगानगर। लायंस इंटरनेशनल (प्रांत 3233-ई प्रथम) के प्रांतपाल डॉ. आशुतोष वशिष्ठ ने वरिष्ठ लॉयन केवल सचदेवा को प्रांतीय कैबिनेट में सचिव (एक्टिविटी) नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति लॉयनवाद के प्रति 35 वर्षों से निरंतर समर्पण, संगठनात्मक अनुभव एवं पीड़ित मानव की सेवा के प्रति उनके सेवाभाव को देखते हुए की गई है।
केवल सचदेवा पूर्व में क्लब अध्यक्ष, जोन चेयरमैन, जीएलटी को-ऑर्डिनेटर सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रांतीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। वे प्रखर वक्ता एवं कुशल मंच संचालक के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने विभिन्न भाषण प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने  इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर प्रांतपाल डॉ. आशुतोष वशिष्ठ, प्रांतीय सचिव अरविंद खुराना, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अर्पिता वशिष्ठ एवं प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी आशीष अरोड़ा का आभार व्यक्त करते किया है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.