श्रीगंगानगर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय न.13 मे हरीयालो राजस्थान मिशन के तहत संस्था प्रधान रीतू शर्मा की और से कुल 105 बच्चों को 150 पोधे वितरित किये गए। ये पोधे बच्चों को उनके घरो के बाहर खाली जगह पर लगाने का संकल्प दिलवाया गया। जिला ऑर्गेनाइजर स्काउट संदीप मांझू ने बच्चों को वृक्षो के महत्व एवं उनके औषधिय गुणों के बारे में जानकारी दी। स्टाफ साथियो एव डी.ओ. स्काऊट संदीप मांझू के सहयोग से दिया।