स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर भीड़ से मिलेगी राहत, उत्तर पश्चिम रेलवे ने किए विशेष प्रबंध

( 1082 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Aug, 26 17:08

स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर भीड़ से मिलेगी राहत, उत्तर पश्चिम रेलवे ने किए विशेष प्रबंध

जयपुर । स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन, विभिन्न रेल सेवाओं में डिब्बो की अस्थाई बढोतरी एवं पहले से संचालित स्पेशल रेल सेवाओं के फेरों में बढ़ोतरी कर व्यापक प्रबंध किए हैं।
 उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों को आरामदायक और सुगम सफर उपलब्ध करवाने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा पूरे अगस्त माह हेतु 55 जोड़ी रेलसेवाओं में अस्थायी रूप से विभिन्न श्रेणियों के 146 अतिरिक्त डिब्बें बढ़ाये जा चुके हैं। जिससे यात्रियों को कंफर्म सीट के साथ सुगम यात्रा उपलब्ध हो  सकेगी। इसके साथ ही रक्षाबंधन के त्यौहार पर घर जाने वाले प्रवासियों और यात्रियों की सुविधा हेतु प्रयागराज, बांद्रा टर्मिनस, मुंबई सेंट्रल, भिवानी, सीकर, रींगस, श्रीगंगानगर, लक्ष्मीबाई नगर और समस्तीपुर जैसे देश के मुख्य शहरों की कनेक्टिविटी के लिए कुछ स्पेशल रेलसेवाएं पहले ही नोटिफाई की जा चुकी हैं तथा कुछ स्पेशल रेल सेवाएं जो पहले से संचालित हो रही थी उनके फेरों में बढ़ोतरी की जा रही है।
 इसके अतिरिक्त, स्टेशनों पर भीड़ के आकलन और यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग के आधार पर कई अन्य रूटों पर भी और अधिक स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन शुरू किया जा रहा है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.