जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने दिखाई ईमानदारी और तत्परता, चोरी हुआ बैग और लावारिस नकदी यात्रियों को सुरक्षित लौटाई

( 601 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Aug, 26 17:08

जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने दिखाई ईमानदारी और तत्परता, चोरी हुआ बैग और लावारिस नकदी यात्रियों को सुरक्षित लौटाई

जम्मू । उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने अपनी सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा से दो अलग-अलग घटनाओं में यात्रियों का कीमती सामान समय पर बरामद कर उन्हें वापस लौटाया।
 जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि पहली घटनाक्रम पर नजर डाले 31 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 22429 दिल्ली-पठानकोट सुपरफास्ट के अमृतसर स्टेशन से रवाना होने के बाद रेल मदद के माध्यम से सूचना मिली कि कोच डी 1-46 में यात्रा कर रहे यात्री का बैग चोरी हो गया है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात टिकट चेकिंग स्टाफ ने तुरंत यात्री से संपर्क किया। अन्य यात्रियों से पूछताछ में पता चला कि कुछ लोग जनरल डिब्बे की ओर गए हैं। इसके बाद चेकिंग स्टाफ ने जीआरपी स्टाफ के साथ मिलकर जनरल कोचों में तलाशी ली और यात्री का बैग सही सलामत बरामद कर लिया। जीआरपी की मौजूदगी में सत्यापन के बाद बैग यात्री को लौटा दिया गया। बैग में यात्री के सभी दस्तावेज, जरूरी सामान और वॉलेट सुरक्षित थे। यात्री ने रेलवे स्टाफ की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया।
 वहीं अगर दूसरी घटना 29 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 12414 जम्मू तवी-अजमेर पूजा गलता धाम सुपरफास्ट में कार्यरत टिकट चेकिंग स्टाफ को अपनी ड्यूटी के दौरान बी/3 कोच, की सीट नंबर 43 पर रूपये 4,000 नकद लावारिस अवस्था में मिले। टिकट चेकिंग स्टाफ ने पीएनआर के माध्यम से यात्री का पता लगाया। जो कि किसी अन्य सीट पर सो रहा था। यात्री से पूछताछ कर सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण कर, यात्री को उसके पैसे लोटाए। यात्री ने रेलवे तथा टिकट चेकिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
 वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू श्री उचित सिंघल’ ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सामान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारे टिकट चेकिंग स्टाफ ने दोनों ही घटनाओं में समय पर कार्रवाई कर रेलवे की जनहितैषी छवि को मजबूत किया है। जम्मू मंडल भविष्य में भी यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
 जम्मू मंडल यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत रेलवे स्टाफ या रेल मदद 139 पर दें।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.