लायंस क्लब  रॉयल्स की मासिक बैठक में सेवा कार्यों पर चर्चा, नए सदस्यों और पूर्व प्रांतपालों का स्वागत एवं अभिनंदन

( 849 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Aug, 26 18:08

लायंस क्लब  रॉयल्स की मासिक बैठक में सेवा कार्यों पर चर्चा, नए सदस्यों और पूर्व प्रांतपालों का स्वागत एवं अभिनंदन

श्रीगंगानगर। लायंस क्लब श्रीगंगानगर रॉयल्स की मासिक सामान्य सभा रविवार को गोल बाजार स्थित एक होटल में आयोजित की गई। अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष विनम्र बिहानी ने की।बैठक में आगामी सेवा परियोजनाओं, सामाजिक कार्यक्रमों और क्लब की भावी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
सभा के दौरान क्लब में शामिल हुए नवीन सदस्यों-अमोल बंसल, नमन बंसल, दीपक सिंगला और अतुलकुमार साहूवाला का परिचय कराया गया और उनका स्वागत किया गया। अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का मित्रता दिवस पर अभिनंदन करते हुए  विश्वास व्यक्त किया कि नए सदस्य अपनी ऊर्जा और प्रतिभा से क्लब की सेवा गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेंगे।इस अवसर पर ग्वालियर से आए पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नितिन मांगलिक एवं सुधीर बाजपाई का अभिनंदन किया गया। दोनों पूर्व प्रांतपालों ने नवीन सदस्यों को लायंस बैज एवं पिन पहनाकर स्वागत किया। नितिन मांगलिक ने कहा कि-लायंस क्लब केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और नेतृत्व का एक सशक्त मंच है। सुधीर बाजपाई ने कहा कि-लायंस क्लब की वास्तविक पहचान उसके सेवा कार्यों से होती है। उन्होंने सभी सदस्यों से क्लब की एकता, अनुशासन और सेवा भावना को सदैव सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन, रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स, रीजन एडवाइजर शैलेंद्र साहू, धर्मवीर डुडेजा, शुभम अरोड़ा, अमित गीदड़ा, हरकमलसिंह, अनमोल खुराना, तरुण जैन, सिद्धार्थराय मंगला, वत्सल खेमका, विनय गोयल, तुषार जिंदल, कपिश मोहनका, असीम अग्रवाल, सचिन सिंगला, हितेश सिंगल एवं तुषार बंसल आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सचिव लायन सुनंदम महिपाल ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.