कांस्टेबल मोहित और हेमंत की सतर्कता से जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, तीन जगह एक साथ दबिश; 8 गिरफ्तार, ₹13,800 जब्त

( 476 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Aug, 26 09:08

कांस्टेबल मोहित और हेमंत की सतर्कता से जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, तीन जगह एक साथ दबिश; 8 गिरफ्तार, ₹13,800 जब्त

के. डी. अब्बासी

कोटा। कोटा शहर में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना भीमगंजमंडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश देकर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13,800 रुपये की जुआ राशि तथा ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस तेजस्विनी गौतम ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा के निर्देशन एवं केंद्रीय वृत्त की पुलिस उपाधीक्षक डॉ. पूनम के सुपरविजन में थाना प्रभारी रामबिलास मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने अजय आहुजा पार्क, खेड़ली फाटक और आर्य समाज रोड क्षेत्र में एक साथ कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों स्थानों पर एक साथ दबिश देकर सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 13,800 रुपये नकद एवं ताश के पत्ते जब्त किए गए।

इस कार्रवाई में कांस्टेबल मोहित और हेमंत की सक्रिय भूमिका रही। इनके अलावा थाना प्रभारी रामबिलास मीणा के साथ उपनिरीक्षक मोहम्मद रशीद, सहायक उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, सियाराम, कांस्टेबल अंबाराम, गोपाल लाल, शिवकुमार तथा कपिल भी शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध जुआ-सट्टा और अन्य अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.