केदार चैक व डिस्पेंसरी के सामने 250 किलोवाट के 04 बड़े ट्रांसफार्मर लगाने की मांग।

( 230 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Aug, 26 07:08

केदार चैक व डिस्पेंसरी के सामने 250 किलोवाट के 04 बड़े ट्रांसफार्मर लगाने की मांग।

श्रीगंगानगर । निवर्तमान पार्षद बन्टी वाल्मीकि के नेतृत्व शिष्टमण्डल ने आज दिनांक 03.08.2026 सोमवार को एन.सी. वर्मा, अधीक्षण अभियंता, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (विद्युत विभाग), श्रीगंगानगर को ज्ञापन प्रस्तुत कर अवगत करवाया कि वार्ड नं. 7 केदार चैक एवं डिस्पेंसरी के सामने वर्तमान में स्थापित ट्रांसफार्मरों की क्षमता क्षेत्र की विद्युत आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बन्टी वाल्मीकि ने एन.सी. वर्मा, अधीक्षण अभियंता से उक्त स्थानों पर वर्तमान में लगे ट्रांसफार्मरों के स्थान पर 250 किलोवाट क्षमता के 04 बड़े ट्रांसफार्मर स्थापित करवाने की मांग की।बंटी वाल्मीकि ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत भार अधिक होने के कारण वर्तमान ट्रांसफार्मरों पर अधिक लोड रहता है जिससे बार बार विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती है तथा आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

गर्मी के मौसम में विद्युत खपत बढ़ने से समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है।

विद्युत विभाग से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर 250 किलोवाट क्षमता के 04 बड़े ट्रांसफार्मर स्थापित करवाने की मांग की है ताकि क्षेत्रवासियों को निर्बाध एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति मिल सके।

इस दौरान निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि, अली, नवीन सोनी सहित बड़ी संख्या में वार्ड नं. 7 की महिलायें उपस्थित रही।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.