मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला आयोजित विषय एवं वक्ता “हृदय रोगों के प्रति जागरूकता"

( 238 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Aug, 26 05:08

मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला आयोजित  विषय एवं वक्ता  “हृदय रोगों के प्रति जागरूकता

डॉ. हितेश यादव उदयपुर : विज्ञान समिति एवं डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला के अंतर्गत 4 अगस्त 2026, मंगलवार को “हृदय रोगों के प्रति जागरूकता” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।

मुख्य वक्ता डॉ. हितेश यादव, निदेशक एवं विभागाध्यक्ष, हृदय रोग विभाग, पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ ने हृदय की संरचना, कार्यविधि, विभिन्न रोग, निदान तथा उपचार के सभी आयामों पर विस्तृत जानकारी दी और श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर देकर शंकाओं का समाधान भी किया।

डॉ. यादव ने हृदय संबंधी समस्याओं के प्रमुख कारणों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा और उच्च कोलेस्ट्रॉल को बताया। हृदय रोगों से बचाव के लिए उन्होंने सक्रिय जीवनशैली, शाकाहार (जहाँ संभव हो), संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को अत्यंत आवश्यक बताया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि श्रोताओं ने बायपास सर्जरी, एन्जियोप्लास्टी, एंजियोग्राफी और एरिदमिया से संबंधित प्रश्न किए, जिनके समाधान डॉ. यादव ने विस्तार से प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. के. एल. कोठारी ने की। विज्ञान समिति के अध्यक्ष प्रो. महीप भटनागर ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। वक्ता का परिचय डॉ. के. पी. तलेसरा ने दिया। महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष रविन्द्र सुराणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विज्ञान समिति के महासचिव डॉ. आर. के. गर्ग ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान के महासचिव इंजि. एम. पी. जैन ने किया।

कार्यक्रम में डॉ. के. एल. तोतावत, श्री मुनीश गोयल, इंजि. एस. सी. के. वेद, के. एस. नलवाया, डॉ. बी. एल. चावत, इंजि. महेन्द्र कुमार मेहता, इंजि. छी के वर्डिया, पी. एम. मेहता, श्रीमती रेणु भण्डारी, श्रीमती गीता सिंह, इंजि. अविनाश भटनागर, श्रीमती मधु मित्तल तथा महावीर इंटरनेशनल के प्रकाश जैन, एस. सी. बड़ीवाल, राजकुमार नलवाया सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.