गीतांजलि विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा फार्मेसी संकाय में डॉ. धृति मेहता को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने अपना शोधकार्य गीतांजलि इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, उदयपुर की प्रोफेसर एवं अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. उदीच्या कटारिया के निर्देशन में पूर्ण किया।
उनके शोध का विषय “प्राकृतिक ट्राइटरपेनॉइड्स युक्त औषधीय पौधों का निष्कर्षण एवं औषधीय (फार्माकोलॉजिकल) मूल्यांकन” था.