जोबनेर में नया रीजनल सेल्स ऑफिस (आरएसओ) खुलने से टाटा हिताची का राजस्थान कारोबार मजबूत होगा

( 478 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Aug, 26 16:08

उदयपुर: भारत की कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने वाली कम्पनियों में सबसे प्रतिष्ठित नाम टाटा हिताची का राजस्थान के जोबनेर में नया रीजनल सेल्स

जोबनेर में नया रीजनल सेल्स ऑफिस (आरएसओ) खुलने से टाटा हिताची का राजस्थान कारोबार मजबूत होगा

उदयपुर : भारत की कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने वाली कम्पनियों में सबसे प्रतिष्ठित नाम टाटा हिताची का राजस्थान के जोबनेर में नया रीजनल सेल्स ऑफिस (आरएसओ) खुला है।

इसके साथ कम्पनी ने पूरे इलाके में तेज़, अधिक कुशल और कस्टमर-सेंट्रिक सॉल्यूशन देने का इरादा और मजबूत कर लिया है।

नया रीजनल सेल्स ऑफिस जोबनेर में खास तौर पर रेल फ्रेट कॉरिडोर पर बनाया गया है क्योंकि इससे राजस्थान और नजदीकी बाजारों के लिए टाटा हिताची कासेल्स और सपोर्ट नेटवर्क अधिक मज़बूत होगा।

यह केंद्र पूरे क्षेत्र के डीलरों और ग्राहकों की पहुंच में होगा। साथ ही पूरे इलाके में काम में तत्परता बढ़ेगी, कार्यपरिचालन बेहतर होगा और काम में तालमेल भी बढ़ेगा।

नए आरएसओ से प्रोडक्ट की सुलभता बढ़ना तय है क्योंकि यह बाजार के नजदीक स्टॉक तैयार रखेगा। इससेडिलीवरी जल्द होगी और डीलरशिप के लिए लॉजिस्टिक्स की लागत और लीड टाइम भी कम होगा।

ग्राहकों को मशीनें, अटैचमेंट और सहायता जल्द और अधिकसुविधा से मिलेगी। परिणामस्वरूप उनके काम-काज में समग्र सुधार होगा और इक्विपमेंट का अपटाइम भी बढ़ेगा।

यह आरएसओ बतौर रीजनल हब काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो ग्राहकों से अपनापन बढ़ाने के साथ डीलर से करार भी मज़बूत बनाएगा और टाटाहिताची की कस्टमर-सेंट्रिक क्षमताएं बढ़ाने में मदद करेगा।सिद्धार्थ चतुर्वेदी, जनरल मैनेजर-मार्केटिंग, टाटा हिताची कंस्ट्रक्शन मशीनरी प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि जोबनेर में हमारा नया रीजनलसेल्स ऑफिस खुलने से टाटा हिताची अपने ग्राहकों और डीलर पार्टनरों के एक कदम और नजदीक पहुंच गई है।

इस क्षेत्र में पैर जमाने के साथ हमारा मकसद प्रोडक्टकी उपलब्धता बढ़ाना, रिस्पॉन्स टाइम कम करना और अधिक कारगर ढंग से काम-काज करना है।

इस आरएसओ के माध्यम से हम ने ग्राहकों को बेहतर सहायता औरउत्कृष्ट सेवा के साथ-साथ भरोसेमंद सॉल्यूशन देने का इरादा और मजबूत कर लिया है।टीम टाटा हिताची ने इस उद्घाटन के बाद एक कस्टमर मीट का भी आयोजन किया।

इसमें ग्राहक, डीलर पार्टनर और उद्योग जगत के अन्य भागीदार सभी एक साथ आए।

यह ग्राहकों से सीधे जुड़ने, कम्पनी के नए-नए प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशन्स दिखाने, इंडस्ट्री की नई जरूरतों पर सूझबूझ साझा करने और इस क्षेत्र में बेहतरइंफ्रास्ट्रक्चर के प्रति टाटा हिताची की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का अवसर था।

नए रीजनल सेल्स ऑफिस की स्थापना टाटा हिताची के मुख्य लक्ष्यों के अनुसार की गई है।

ये लक्ष्य हैं - ग्राहकों के अधिक नजदीक पहुंचना, डीलर इकोसिस्टममजबूत बनाना और सुलभता बढ़ाना, सहायता देने में तत्परता बढ़ाना और काम-काज की क्षमताएं बढ़ाना, ताकि टाटा हिताची प्रोडक्ट का मालिक बनना एक बेहतरअनुभव हो।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.